BJP शासन का रिपोर्ट कार्ड और गरीब कल्याण अभियान की शुरुआत, MP चुनाव से पहले अमित शाह का सियासी पैंतरा

BJP शासन का रिपोर्ट कार्ड और गरीब कल्याण अभियान की शुरुआत, MP चुनाव से पहले अमित शाह का सियासी पैंतरा

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने दिग्गज नेताओं को उतार दिया है। पार्टी के आलाकमान के नेता लगातार सूबे का दौरा कर रहे हैं। भाजपा अपने अबतक के शासनकाल और योजनाओं के दम पर सूबे में सियासी दंभ भर रही है। चुनाव से ऐन पहले भी प्रदेश में कई योजनाओं की शुरुआत की जा रही है। आज भोपाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गरीब कल्याण अभियान और भाजपा के 2003 से लेकर 2023 तक के शासन का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। अमित शाह ने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार लोगों के हित को सबसे ऊपर रखकर काम कर रही है। 

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश में 20 साल के भाजपा शासन के रिपोर्ट कार्ड का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहे। 

गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सूबे में 2003 से अबतक भाजपा की सरकार ने लोगों के हित में काम किया है। सूबे के विकास की नींव रखी गई है। अमृत काल में मध्य प्रदेश देश का सबसे विकसित और आत्म निर्भर राज्य बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं मध्य प्रदेश के 9 करोड़ लोगों को भरोसा दिलाने आया हूं। केंद्र सरकार ने सूबे को अबतक सर्वाधिक योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव गरीबी से ‘सम्पूर्ण मुक्ति’ का चुनाव है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के लोगों के आशीर्वाद की उम्मीद है।

MP को बनाया बीमारू राज्य: शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश का गठन 1956 में किया गया था तब से लेकर के 2002 तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही। उसी दौरान मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य घोषित किया गया। कांग्रेस के मुख्यमंत्री और कांग्रेस की केंद्र में सरकार होने के बावजूद मध्य प्रदेश का हाल बदहाल रहा। इसके लिए कौन जिम्मेदार है और कमलनाथ को इस पर जवाब देना चाहिए। रिपोर्ट कार्ड पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस ने ही इस राज्य का बंटाधार किया था। 2003 के बाद जब भाजपा सत्ता में आई तब से इस राज्य में विकास की नींव पड़ी उससे पहले प्रदेश का हाल बदहाल इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि जो हमारे रिपोर्ट कार्ड पर सवाल उठा रहे हैं उन्हें अपने शासन का कोई रिपोर्ट कार्ड ही नहीं है। कांग्रेस को इसका हिसाब देना चाहिए कि कांग्रेस ने क्या किया? जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड लाने का साहस कांग्रेम में नहीं है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चयन ने कहा कि मध्य प्रदेश अब बीमारू राज्य कि श्रेणी से निकालकर बेमिसाल राज्य बना है। सूबे में भाजपा शासन के दौरान व्यापक स्तर पर विकास हो रहा है, हर क्षेत्र में चाहे वो सड़क हो, बिजली हो या फिर जन सुविधाएं हों, डबल इंजन की सरकार हर क्षेत्र के विकास का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों को आगे ले जाएंगे और मध्य प्रदेश के लोगों के हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण महाभियान का उद्देश्य यही है। CM शिवराज ने कहा कि 20 साल के भाजपा शासन की रिपोर्ट में जन कल्याण के हित में किये गए कामों का विस्तृत वर्णन किया गया है। उन कामों का ब्यौरा है जो प्रदेश सरकार ने किया है। 

गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर प्रदेश की जनता के बीच जाएगी। भाजपा को अपने काम पर भरोसा और जनता एक बार फिर आशीर्वाद देगी और आगामी विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत से फिर से सर्कार बनाएगी। 

भोपाल में कार्यक्रम के बाद गृहमंत्री अमित शाह ग्वालियर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। प्रदेश के कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों को लेकर लामबंद करने के लिए अमित शाह सम्बोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि ग्वालियर में भी अमित शाह रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करेंगे। 

[ad_2]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here