MP में कांग्रेस प्रत्याशियों के ऐलान के बाद दिग्विजय सिंह के इस्तीफा वाला खत वायरल, क्या है सच्चाई

MP में कांग्रेस प्रत्याशियों के ऐलान के बाद दिग्विजय सिंह के इस्तीफा वाला खत वायरल, क्या है सच्चाई

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Madhya Paradesh Election 2023 : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के सामने आने के कुछ ही देर बाद राज्यसभा सांसद एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नाम से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे को लिखा एक कथित फर्जी पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो गया, जिसको लेकर कांग्रेस सक्रिय हो गई है। इस लेटर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग कई तरह के कयास लगाए जाने लगे। इस खत में इस बात का जिक्र किया गया था कि दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

यह खत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखा गया था। इस खत में लिखा गया, ‘मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के चयन में मेरे द्वारा दिए गए नामों पर विचार नहीं किया गया है। निष्ठावान कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं देने से मेरे स्वाभिमान को ठेस पहुंची है। मैं इस पड़ाव पर पहुंच गया हूं जहां मुझे लगता है कि मैं अब ऐसे अन्यायपूर्ण माहौल में नहीं रह सकता। भारी मन से मैं पार्टी के साथ अपना जुड़ा खत्म करने के फैसले की घोषणा करता हूं।’

हालांकि, कुछ समय बाद इस लेटर में लिखी गई बातों को लेकर दिग्विजय सिंह ने खुद सामने आकर अपनी प्रतिक्रिया दी। एक्स में पोस्ट करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झूठ बोलने में माहिर है। मैंने 1971 में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। पद के लिए नहीं बल्कि विचारधारा से प्रभावित हो कर जुड़ा था और जीवन की आख़िरी साँस तक कांग्रेस में रहूँगा। इस झूठ की मैं पुलिस में शिकायत दर्ज कर रहा हूँ।’

कांग्रेस ने जारी की है प्रत्याशियों की पहली सूची

कांग्रेस ने अगले महीने होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची रविवार को जारी की, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ समेत 69 विधायकों के नाम शामिल हैं। टेलीविजन धारावाहिक में भगवान हनुमान की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विक्रम मस्ताल को कांग्रेस ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।

कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को उनके गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा से उम्मीदवार बनाया गया है, जहां से वह वर्तमान में विधायक हैं। मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना तीन दिसंबर को की जाएगी। कांग्रेस ने राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को राघौगढ़ से और उनके भाई लक्ष्मण सिंह को गुना के चचौरा विधानसभा सीट से टिकट दिया है। ये दोनों मौजूदा विधायक हैं।

 

[ad_2]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here