[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक को नुकसान पहुंचाया है, वहां विकास रुक गया है। उसके मुख्यमंत्री के सत्ता में बने रहने पर संदेह पैदा हो गया है। पीएम मोदी ने राजस्थान में कांग्रेस की अंदरूनी कलह को लेकर भी निशाना साधा। पीएम मोदी मध्य प्रदेश के खंडवा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिन राज्यों में सरकार बनाती है, उन्हें बर्बाद कर देती है। कांग्रेस के नेता आपसी कलह में लगे रहते हैं और उनके पास लोगों के लिए समय नहीं है।
पीएम मोदी ने कहा- कर्नाटक में महज छह महीने पहले बनी कांग्रेस सरकार को देखिए। मुख्यमंत्री को नहीं पता कि वह कब तक राज्य के मुखिया रहेंगे। कांग्रेस ने कर्नाटक को बर्बाद कर दिया है, वहां विकास ठप हो गया है। कांग्रेस की संस्कृति है, जहां आपसी कलह चलती रहती है और दिल्ली में बैठे उनके जज फैसला सुनाते हैं और दुकान चलाते हैं। जहां भी गलती से कांग्रेस की सरकार बन जाती है, वहां के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच राज्य को लूटने की होड़ लग जाती है। कर्नाटक से लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं।
[ad_2]



