[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
वेश्यावृत्ति के दोषी करार दिए गए जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेज पूरी दुनिया में हंगामा मचा रहे हैं। इन दस्तावेजों में दुनियाभर के कई बड़े नेताओं के नाम हैं। इसमें साइंटिस्ट स्टीफन हॉकिंग, प्रिंस चार्ल्स के भाई प्रिंस अंड्रयू और हिलेरी क्लिंटन का भी नाम शामिल है। प्रिंस एंड्रयू के बारे में कई सनसनीखेज दावे किए गए हैं। बता दें कि एपस्टीन पर नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप लगा था। इस मामले में उसे सजा सुनाई गई थी। 2019 में उसने अमेरिका की एक जेल में खुदकुशी कर ली थी। इशकते बाद न्यूयॉर्क की एक अदालत ने उससे जुड़े दस्तावेजों को सार्वजनिक करने का आदेश दे दिया।
बताया जा रहा है कि इन दस्तावेजों में दुनियाभर की नामी हस्तियों के 90 नाम शामिल हैं। हालांकि सभी पर आरोप नहीं हैं। इतना जरूर है कि उनका किसी ना किसी तरीके से एपस्टीन के साथ संपर्क हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिंस एंड्रयू पर नाबालिग लड़कियों के साथ जबरन सेक्स करने का आरोप है। कई पीड़िताओं ने भी एंड्रयू पर उत्पीड़ने का आरोप लगाए थे। इन्हीं आरोपों के चलते ही 2019 में प्रिंस एंड्रयू से सभी टाइटल ले लिए ए थे। हालांकि उनका कहना है कि वह कभी पीड़िताओँ से मिले भी नहीं।
इन दस्तावेजों में मशहूर वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग और अमेरिका की पुर्व प्रथम महिला और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का भी नाम है। शुक्रवार को अदालत ने एपस्टीन नेटवर्क से जुड़ी तीसरी लिस्ट जारी की थी। हिलेरी क्लिंटन का नाम आरोपी के रूप में नहीं है। इन दस्तावेजों में एक पीड़िता ने हिलेरी क्लिंटन का जिक्र किया था। क्लिंटन ने कहा था कि इस मामले में पीड़िताओं को मुआवजा दिया जा सकता है।
इन दस्तावेजों की बात करें तो कुल इसमें 170 नाम हैं जिसमें कई गवाह भी हैं। इसमें पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप का भी नाम है। बिल क्लिंटन पर आरोप है कि वह एपस्टीन की पार्टियों में शामिल होते थे। इसके अलावा इन दस्तावेजों में वैज्ञानिक स्टीफिन हॉकिंग पर पार्टी के दौरान नाबालिग से यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया गया है। एपस्टीन ने आरोप लगाया था कि हॉकिंग ने 30 लड़कियों को मसाज कराने के लिए रखा था।
इन डॉक्युमेंट्स में बताया गया है कि एक कैरेबियाई आइलैंड पर एपस्टीन अडल्ट पार्टी आयोजित करता था जिसमें नामी गिरामी लोग शामिल हुआ करते थे। इस द्वीप को पीडोफिले आइलैंड कहा जाता था। एपस्टीन ही इस द्वीप का मालिक था। यहां कई देशों से लाई हुई लड़कियों को रखा गया था। इनमें 12 से 17 साल की नाबालिग भी शामिल थी। डॉक्यूमेंट में दावा किया गया कि एंड्रयू और स्टीफन हॉकिंग भी इन पार्टियों में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि अब इस द्वीप को बेच दिया गया है और इससे मिलने वाली रकम को पीड़िताओं में बांटा जाएगा।
[ad_2]



