कौन हैं फ्रांस के पहले गे प्रधानमंत्री गैब्रिएल अटल, उम्र भी है सबसे कम

कौन हैं फ्रांस के पहले गे प्रधानमंत्री गैब्रिएल अटल, उम्र भी है सबसे कम

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

France First Gay PM Gabriel Attal: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने मंगलवार को अपने करीबी मंत्री गैब्रिएल अटल को प्रधान मंत्री के रूप में चुन लिया है। 34 वर्षीय गैब्रिएल फ्रांस के सबसे कम उम्र के और समलैंगिक प्रधानमंत्री होंगे। इससे पहले गैब्रिएल शिक्षा मंत्री का पद संभाल रहे थे। राष्ट्रपति पद के एक करीबी सूत्र ने गेब्रियल की ताजपोशी की पुष्टि कर दी है। इससे पहले सोमवार को एलिजाबेथ बोर्न ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। 

एएफपी के अनुसार, गैब्रिएल को पीएम बनाने के पीछे मैक्रॉन को अपने राष्ट्रपति पद को और मजबूत करना है। बोर्न के साथ पिछले काफी समय से उनके वैचारिक मतभेद सामने आ रहे थे। 2022 में धुर दक्षिणपंथी विरोधियों को हराने के बाद भी अपने दूसरे कार्यकाल में मैक्रॉन को जनता की नाराजगी का सामना करना पड़ा है। वह अलोकप्रिय पेंशन सुधारों, संसदीय चुनावों में घाटा और आव्रजन कानून पर विवाद का विरोध झेल रहे हैं।

गैब्रियल की ताजपोशी से मैक्रॉन को क्या फायदा

फ्रांस में यह बदलाव पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों और इस गर्मी में होने वाले यूरोपीय संसद के चुनावों से पहले हुआ है। मैक्रॉन को धुर दक्षिणपंथी के हाथों हार का खतरा है। पीएम के तौर पर गैब्रिएल की ताजपोशी के बाद इस सप्ताह कैबिनेट में भी बड़े पैमाने पर फेरबदल की उम्मीद है। माना जा रहा है कि मैक्रॉन अपने राष्ट्रपति पद के अंतिम तीन वर्षों के लिए अपनी टीम को मजबूत करना चाहते हैं।

[ad_2]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here