दिग्विजय सिंह लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, सिंधिया के खिलाफ कांग्रेस ने फाइनल किया ये उम्मीदवार; नामों पर चर्चा तेज

दिग्विजय सिंह लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, सिंधिया के खिलाफ कांग्रेस ने फाइनल किया ये उम्मीदवार; नामों पर चर्चा तेज

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

MP Congress Candidate List मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपने पूरे दमखम जोर लगा रही है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह लोकसभा चुनाव में लड़ने के आसार हैं। सूत्रों के मुताबिक, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह राजगढ़ सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। जबकि कांग्रेस केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ गुना सीट से वरिष्ठ नेता अरुण यादव को मैदान में उतार सकती है।

मालूम हो कि साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़े थे लेकिन साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के हाथों हार मिली थी। जबकि दूसरी ओर कांग्रेस केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनौती देने के लिए गुना निर्वाचन क्षेत्र में अरुण यादव को मैदान में लाने की तैयारी है। अरुण यादव कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। सीनियर कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया को झाबुआ से टिकट मिल सकता है। 

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार लगभग तय कर दिए हैं। सिर्फ औपचारिक ऐलान बाकी है। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व पिछले कुछ दिनों से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों पर विचार-विमर्श कर रहा है।

बीजेपी का गढ़ है राजगढ़ सीट

गौरतलब है कि राजगढ़ सीट 2004 से बीजेपी का गढ़ रही है। लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में बीजेपी नेता रोडमल नागर ने इस सीट पर चुनाव जीता। बीजेपी ने तीसरी बार नागर को टिकट दिया है। ऐसे में इस सीट पर दिग्विजय सिंह की लड़ाई आसान नहीं होगी। गुना में सिंधिया के करिश्मे की अग्निपरीक्षा होगी क्योंकि वह पहली बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 

 

[ad_2]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here