मॉस्को में मौत का तांडव मचा कहां गायब हो गए ISIS के आतंकी? पूरे शहर में लगा लॉकडाउन

मॉस्को में मौत का तांडव मचा कहां गायब हो गए ISIS के आतंकी? पूरे शहर में लगा लॉकडाउन

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल में खूनी खेल खेलने के बाद आईएसआईएस के आतंकी कहां गायब हो गए किसी को पता ही नहीं चला। मीडिया रिपोर्ट्स् में इतना जरूर बताया जा रहा है कि वे हॉल से निकलने के बाद सफेद गाड़ी में बैठकर भाग गए। बता दें कि मॉस्को के क्रॉकस सिटी हॉल में शनिवार को आतंकियों ने घुसकर कम से कम 60 लोगों को गोलियों से भून डाला। इस घटना में कम से कम 110 लोग घायल भी हुए हैं। वहीं आतंकियों ने हॉल के अंदर बम धमाके भी किए जिसके बाद आग लग गई। 

पूरे शहर में लॉकडाउन

आईएसआईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है लेकिन आतंकी अब भी पहुंच से बाहर हैं। आईएसआईएस का कहना है कि उसने ईसाइयों की हत्या करवाने के लिए भीड़ पर हमला करवाया था। इस घटना की जानकारी तुरंत राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तक पहुंच गई थी। उन्होंने घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना की। रूस की इन्वेस्टिगेटिव कमेटी का कहना है कि मॉस्को में हुआ हमला एक आतंकी घटना थी। 

घटना के बाद यूक्रेन का भी बयान आया है। यूक्रेन का कहना है कि उसका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। मॉस्को में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मीडया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूरे मॉस्को में लॉकडाउन लगा दिया गया है। दुकानें और बाजारों को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा शहर की सीमाओं को भी सील कर दिया गया है जिससे कि आतंकियों को पकडा जा सके। 

अमेरिका और रूस मे छत्तीस का आंकड़ा होने के बावजूद वॉशिंगटन ने लगभग लगभग एक महीने पहले हमले की आशंका जताई थी। अमेरिका का कहना था कि रूस में भीड़भाड़ वाले इलाके में आतंकी हमला हो सकता है। वॉशिंगटन ने पूरी जानकारी रूसी प्रशासन के साथ साझा की थी। यूएस ने रूस को सावधान किया था कि आतंकी मास शूटिंग और किडनैपिंग जैसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। 

[ad_2]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here