विजेता टीम के सदस्य हुए सम्मानित

मंडीदीप जिला रायसेन से विजेता बन कर लौटी भोपाल जिला शालेय शिक्षा विभाग बालिका 14 वर्ष आयुवर्ग बालिका खो खो टीम की सदस्य सेंट जोसेफ कान्वेंट ईदगाह हिल्स की छात्राओं रुमेशा अहमद, राशि खूबचंदानी व् वर्तिका खंडेलवाल व् टीम के प्रशिक्षक रहे सेंट जोसेफ कान्वेंट ईदगाह हिल्स के खेल शिक्षक विष्णु कान्त सहाय को विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर लिली ने विशेष रूप से सम्मानित कर बधाई दी। खिलाड़ियों के इस उपलब्धि पर विद्यालय में हर्षोल्लास का माहौल है।

इस अवसर पर विद्यालय की  उप प्राचार्य सिस्टर स्टेनिया, खेल विभाग के विभागाध्यक्ष रवदीप सिंह मल्हारी, जीतेन्द्र शुक्ला, भूमिका सिंह, अमनदीप कौर, कीर्ति गोस्वामी, श्रद्धा पाटिल के साथ विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभ कामनाएं दी।